बिधूना। आवास के मामले में लोगों से ठगी करने के आरोपी पंकज दीक्षित निवासी विशुनपुर रुरुखुर्द को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार सुबह चिरुकुआ पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपी के पास से दो फर्जी पहचान पत्र, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, मार्कशीट की फोटो कॉपी, आधार कार्ड की आठ व बैंक पासबुक की छह फोटो कॉपी व 800 रुपये बरामद हुए।
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को आरोपी के खिलाफ बटहा निवासी विनोद कुमार ने आवास के नाम पर 10 हजार 200 रुपये ठगने व गांव की रीना से छह हजार रुपये ठगने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।