फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सेंगर नदी में नहाते समय दो भाई समेत तीन छात्र डूबे, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर ब्लॉक के गांव जौरा के पास गुरुवार दोपहर सेंगर नदी में छुट्टी के बाद छह बच्चे नहाने पहुंचे। नदी के गहराव का अंदाजा न होने पर दो भाई समेत तीन छात्र डूब गए।
विज्ञापन

साथ गए तीन अन्य छात्र मौके से शोर मचाकर भागे। कुछ दूरी पर नदी किनारे नहा रही महिला ने जब यह नजारा देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी, दौड़ते-भागते ग्रामीण पहुंचे। बच्चों की नदी में खोज शुरू की गई। उधर, जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। तीनों मृत बच्चों को बाहर निकाला गया। सूचना पर छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घंटों चीख-पुकार मची रही। दो घंटे तक पुलिस शव कब्जे में लेने के लिए परिजनों से वार्ता करती रही।
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर गांव असबी निवासी दिनेश बाबू के पुत्र हरसू (13), आर्यन (16) व वीर सिंह दोहरे का पुत्र कृष्णा (14) अवधेश सिंह इंटर कॉलेज असबी में गुरुवार को मैथ की परीक्षा देने के लिए गए थे। कृष्णा व हरसू कक्षा-8 व आर्यन कक्षा-9 का छात्र था। परीक्षा देने के बाद तीनों अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ तीन किमी. दूर जौंरा गांव के पास दोपहर दो बजे सेंगर नदी में नहाने पहुंचे। वहां काफी देर तक नदी में नहाते रहे। इसी बीच कृष्णा, हरसू व आर्यन गहराई में जा पहुंचे। तीनों एकाएक डूब गए, साथ गए तीन अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

पास में नहा रहीं जौरा गांव निवासी सुखदेवी ने यह नजारा देखा तो पति कुंज बिहारी निषाद को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण नदी पुल की ओर दौड़े। नदी में उतराते हुए डूबे बच्चों की तलाश शुरू की गई। उधर, ग्रामीणों की सूचना पर सदर कोतवाली का फोर्स पहुंचा। तीनों बच्चों के शव करीब 20 मिनट बाद नदी से बाहर निकाल लिए गए। उधर, असबी से बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। नदी पुल पर तीनों बच्चों के शव रखकर परिजन रोते-बिलखते रहे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मुआवजे को लेकर शव देने से इन्कार करने लगे। करीब दो घंटे तक परिजनों को समझाया गया। इस बीच मंगलपुर थाना पुलिस भी पहुंच गई। काफी समझाने के बाद परिजन माने। इसके बाद शव लेकर पुलिस चिचौली के लिए निकली।
सीओ सदर अशोक कुमार ने बताया कि तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों को समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीड़ित परिवार के प्रति पूरी संवेदना है। हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें