फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गुमटी के पीछे परिजनों ने करवाया प्रसव, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। कस्बा की बेला रोड पर रखी एक गुमटी के पीछे बुधवार को परिजनों ने महिला का प्रसव करवाया।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रसूता के पति ने मातृ-शिशु अस्पताल में तैनात स्टाफ पर इलाज न करने का आरोप लगाया। वहीं, अस्पताल के स्टाफ के अनुसार महिला के शरीर में खून की कमी के चलते सैफई या तिर्वा ले जाने की सलाह दी गई थी।
सोशल मीडिया पर बुधवार रात एक वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इसमें कस्बा की बेला रोड स्थित एक गुमटी के पीछे तीन महिलाएं गर्भवती का प्रसव करवाती दिख रहीं हैं। अछल्दा ब्लॉक के शाहूपुर निवासी आरिफ ने बताया कि बुधवार शाम को पत्नी रुखसार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। इस पर वह पत्नी को लेकर मातृ-शिशु अस्पताल पहुंचा था। वहां स्टाफ ने पत्नी का प्रसव नहीं करवाया और दूसरी जगह ले जाने के लिए कहने लगे। इस पर वह पत्नी को लेकर दूसरे अस्पताल जा रहा था। रास्ते में पत्नी का दर्द बढ़ने पर परिजन गुमटी के पीछे ले गए। इसी बीच उसका प्रसव हो गया। पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। दोनों घर पर सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिधूना सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि परिजन गर्भवती को लेकर अस्पताल आए थे। उसके शरीर में महज छह प्वाइंट खून था। वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप निराधार हैं। एनीमिक होने के चलते महिला को सैफई या तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी गई थी। परिजन से रेफर लेटर तैयार करने के लिए कागजात मांगे गए थे। परिजन ने कागज नहीं दिए। गर्भवती की अन्य जांच करने के लिए स्टाफ नर्स किट लेने के लिए कक्ष में गई थी, तभी परिजन बिना बताए उसको अपने साथ ले गए। फिर भी महिला के अस्पताल आने के दौरान मौजूद स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें