फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई किरण प्रोजेक्ट की सुनवाई में तीन जोड़ों ने दूर किए गिले-शिकवे

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। महिला थाना में रविवार को नई किरण प्रोजेक्ट के तहत सात दंपतियों की विवादित फाइलों पर सुनवाई की गई। इस दौरान तीन जोड़ों ने अपनी गलतियां स्वीकार करते हुए विवाद खत्म करने की लिखित सहमति दी। चार अन्य मामलों में सहमति न बनने पर उन्हें सुनवाई के लिए आगे की तिथि दे दी गई।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर दिलीप गुप्ता, संजीव तिवारी, छाया तिवारी ने विवादित प्रकरणों की सुनवाई शुरू की। इसमें विवादित दंपतियों को सामने बिठाकर उनकी परेशानी पूछी गई। इस बीच सदर कोतवाली के मोहल्ला बनारसी दास निवासी अजय कुमार व कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के पंपनई कांधी
निवासी निशा, बिधूना के डोडापुर निवासी आरती व थाना गुरुसहायगंज के जलेसर निवासी मिथलेश तथा सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी रुचि व नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी रंजीत ने गिले-शिकवे दूर कर फिर से साथ रहने पर सहमति दी। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि बाकी बचे मामलों में आगे की तिथि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें