फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी के घर में चोरों ने हाथ किया साफ, लगाई लाखों की चपत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। कंचौसी चौकी के अंतर्गत कंचौसी नोगवां रोड पर शनिवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों पर हाथ साफ कर दिया। चुराए गए रुपयों में बेटे की शादी के लिए जुटाया गया सामान भी था।
कंचौसी बाजार नोगवां रोड निवासी अजय सिंह पुत्र अजुद्दी प्रसाद अपने परिवार के साथ नोगवा रोड पर दो मंजिल मकान में रहते है। पीड़ित के पुत्र बाबू सिंह का 12 अप्रैल को तिलक चढ़ा था। घर में 18 अप्रैल को बिधुनू कानपुर जाने वाली बारात की तैयारियां चल रही हैं। उसकी शादी के लिए सामान जुटाया जा रहा था। इस पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार की रात घर के लोग और घर में मौजूद रिश्तेदार दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। तभी चोर पहली मंजिला से घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सरिया और राॅड से ताला तोड़कर कमरे में बक्सा और अलमारी का लॉकर तोड़ा। उसमें से जेवरात और नकदी आदि चुरा लिए। रविवार तड़के जब चोरी का पता चला।
पीड़ित अजय सिंह ने बताया कि चोर दो हार, चार चूड़ी, तीन चैन, सात अंगूठी, एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी ब्रज बाला, दो जोड़ी पायल और कमर पेटी समेत 70 हजार की नकदी समेत लाखों का सामान पार कर ले गए हैं। उधर सूचना पर चौकी पुलिस और दिबियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घर की गहनता से जांच पड़ताल करते हुए पीड़ित से पूछताछ की गई। चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र कुमार ने इस दौरान पीड़ित परिवार को जल्द चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें