फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मंदिरों को सौंदर्यीकरण का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। नगर पालिका परिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के तहत शहर के तीन एतिहासिक मंदिरों के सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसको लेकर लगभग एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि को लेकर डीपीआर बनी, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है।
मंदिर सौंदर्यीकरण का इंतजार कर रहे हैं जबकि बारिश आने को है। ऐसे में काफी कुछ काम में देरी हो सकती है। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर के गौरैया तालाब किनारे शिव मंदिर, जालौन रोड स्थित मंगलाकाली मंदिर व तपा बाबा मंदिर को भव्य आकार दिया जाना था। राजस्थानी पत्थरों की नक्काशी के जरिए मंदिरों का परिवेश भव्य किया जाना था।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर के सुभाष चौक को भी भव्यता दी जानी थी, लेकिन अभी तक कोई विशेष कवायद धरातल पर देखने को नहीं मिली है। एक करोड़ रुपये से ज्यादा की डीपीआर भी बनी थी। धनराशि को खर्च करते हुए महज काम कराए जाने थे। वहीं आर्कीटेक्ट टीम ने सर्वे भी कर लिया था। जिले में जुलाई माह में मानसून दस्तक देगा। ऐसे में जल्द काम शुरू नहीं होता है तो बारिश में पूरा नहीं होगा।
बारिश के दिनों में निर्माण कार्य काफी हद तक बंद भी रहता है। खास तौर पर बीहड़ में स्थित मां मंगलाकाली मंदिर व तपा बाबा की करार पर काम करना चुनौतीपूर्ण होगा। ऐसे में यह पूरी कवायद ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। वहीं पालिका प्रशासन के मुताबिक शासन स्तर से लगातार इन मंदिरों के बारे में वृहद स्तर पर जानकारी मांगी जा रही है। इसमें होने वाले कार्यों को लेकर बुनियादी बिंदु पुख्ता किए जा रहे हैं। लखनऊ स्तर पर इसे लेकर जल्द कवायद देखने को मिल सकती है।
-
मां मंगला काली मंदिर परिसर में बनना है परिक्रमा मार्ग
जालौन रोड किनारे स्थित मां मंगलाकाली मंदिर परिसर में सौंदर्यीकरण के साथ ही परिसर में परिक्रमा मार्ग बनाया जाना है। इससे लोगों को परिक्रमा करने में सहूलियत मिल सके। इसे साथ ही तपा बाबा की करार पर भी काम होना है। ऊंचे टीले पर निर्माण कार्य काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। बारिश के दिनों में यहां निर्माण कार्य चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि गौरैया तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर में राजस्थानी पत्थरों की नक्काशी होनी है।
विज्ञापन

-
वर्जन
मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार शासन स्तर से सर्वे व बुनियादी बिंदुओं की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द से जल्द काम शुरू हो इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में ईओ को लगातार सजगता बरतने के लिए कहा गया है।
-अनूप गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें