फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: मिलादुन्नबी पर फिजाओं में गूंजा, सरकार की आमद...मरहबा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ईद मिलादुन्नबी। हजरत मोहम्मद साहब की विलादत का दिन। इस खुशी में उनके चाहने वाले सड़क पर उतरे। नबी के दिवानों के हुजूम से सड़कें पट गईं। फिजाओं में नार-ए-रिसालत की सदाएं गूंज उठीं। शहर से लेकर गांव-कस्बों में हर तरफ एक ही आवाज सरकार की आमद...मरहबा, आका की आमद...मरहबा।
विज्ञापन


दरअसल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबीउल अव्वल की 12 तारीख को पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की योम-ए-पैदाइश के तौर पर मनाया जाता है। इसी दिन उन्होंने दुनिया से पर्दा किया था, इसीलिए इसे बारावफात भी कहते हैं। अपने नबी की यौम-ए-विलादत को ईद मिलादुन्नबी के तौर पर मनाने की खुशी में उम्मते मुस्लेमीन का जोश देखते ही बना। जश्न का दौर एक दिन पहले शुरू हो गया था।
शहर में इबादतगाहों को रोशनी से जगमग किया गया था। रविवार की रात में ही कई जगह जलसा का आयोजन हुआ था, जिसमें नबी को याद कर उनके पैगाम को दुनियां की कामयाबी का नुस्खा बताया गया था। सोमवार की सुबह से ही शहर में रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन

-
शहर में अंजूमनों ने निकाला जुलूस, सुभाष चौक पर तकरीर
विभिन्न मोहल्लों से उठकर जुलूस संजय गेट पहुंचा। जहां से जुलूस लेडीज मार्केट, सराफा बाजार, तहसील चौराहा, दिबियापुर रोड होते हुए सुभाष चौराहा पर पहुंचा। जुलूस में शामिल युवाओं में जोश व उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के मुख्य तिराहों, चौराहों व प्रमुख मंदिरों के बाहर पुलिस तैनात रही। एसपी अभिजीत आर शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुभाष चौराहे पर सुरक्षा के तहत एडीएम महेंद्र पाल, एएसपी आलोक मिश्रा, एसडीएम सदर राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका रामआसरे कमल आदि मौजूद रहे।





फफूंद में निकले जुलूस में गूंजा हिन्दुस्तान जिंदाबाद

फफूंद। सोमवार की सुबह खानकाह आस्ताना आलिया समदिया से सज्जादा नशीन हजरत सैय्यद अख्तर मियां चिश्ती की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मुहम्मदी अदब व एहतराम से शुरू हुआ। मोहल्ला भराव मोतीपुर, जुबैरी, केसरवानी, मेवातियान, गोविंदगंज होता हुआ तिराहा चमनगंज पहुंचा। साहिबे सज्जादा हजरत सैय्यद नवाज अख्तर चिश्ती ने अपनी मुख्तसर तकरीर में कहा कि हम कानून के दायरे में रहते हुए नबी का जश्न मनाते हैं। यह मुल्क न मुगलों का है और न अंग्रेजों का। यह हम हिंदुस्तानियों का देश है। इस मुल्क की मिट्टी से हम सबको मुहब्बत है। अपने देश के लिए जरूरत पड़ने पर हम अपना खून भी देने को तैयार हैं। इसके बाद जुलूस मुख्य बाजार चमनगंज, होमगंज पहुंचा। जहां गणेश सेवा समिति के हिन्दू भाइयों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान सैयद नवाज अख्तर चिश्ती, सैय्यद गजाली मियां चिश्ती, खुसूसी मेहमान मौलाना मुजाहिद हुसैन मिस्बाही, चेयरमैन मोहम्मद अनवर कुरैशी, शादाब अहमद, मुस्लिम खान, जियाउल्ला खान, वहाब अंसारी, इजहार आदि शामिल रहे। एसपी अभिजीत आर शंकर, सीओ अजीतमल अशोक कुमार व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पूरे दलबल के साथ मौजूद रहे।


-
बिधूना में जामा मस्जिद से निकला जुलूस, मुस्तैद रही पुलिस
बिधूना। कस्बा बिधूना में जामा मस्जिद से बारावफात के मौके पर जुलूस निकला। कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हुए। हाथों में झंडा थामे लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान सीओ भरत पासवान व कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह समेत पुलिस बल मुस्तैद रहा। शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस जामा मस्जिद पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर लाले सिद्दीकी, शामद मंसूरी, मुशीर अहमद, रानू खान, राजा सिद्दीकी, अब्दुल्ला ,गुडडू मंसूरी, मलव्वर सिद्दीकी रहे।

मुरादगंज में भी निकला जुलूस
मुरादगंज। साल की तरह ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस ए मुहम्मदी का आयोजन किया गया। कस्बा के अलावा दलेलनगर, कस्बा जाना, मनसुखपुर, चपटा, सेनपुर आदि गांवों के अकीदतमंद झंडे व बैनर लेकर शामिल हुए। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष चपटा निवासी मुन्ना खान, दलेल नगर प्रधान नूरुद्दीन वारसी, इकबाल खां, आजम खां, आसिफ, फहीम मंसूरी, इमरान मंसूरी, अशफाक मंसूरी, सैफी अब्बासी, इदरीस मंसूरी, नन्हे कुरैशी, पूर्व प्रधान मुहम्मद खालिक उर्फ पप्पू, शकील कुरैशी आदि रहे। जुलूस की अगुआई मौलाना अयाज अहमद, मौलाना महफिलुद्दीन, मौलाना कैफ ने की।

अछल्दा में अकीदत से निकला जुलूस


अछल्दा। बारावफात अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस आदर्श इंटर काॅलेज से शुरू होकर हरीगंज बाजार, सराय बाजार, नहर बाजार, स्टेशन होते हुए संपन्न हुआ। जुलूस को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तहत अतिरिक्त पुलिस बल लगाया। फिरोज खान ने बताया कि आज के दिन को मिलाद उननबी के नाम से भी जाना जाता है।



कंचौसी में बारवफात के जुलूस में लगे देशप्रेम के नारे
औरैया। सोमवार को कंचौसी में निकले बारावफात के जुलूस में देशप्रेम भी देखने को मिला। जुलूस में शामिल लोग सरकार की आमद, मरहबा के नारे लगाते नजर आए। नगर पंचायत के मुखर्जी नगर से शुरू हुआ जुलूस रेलवे क्रॉसिंग और महिपाल पुरवा होते हुए मस्जिद पर पहुंचा। पूरे जुलूस में मौलाना नात शरीफ पढ़ते रहे। भीड़ को देखते हुए दोनों चौकियों के चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

अजीतमल में भी जुलूस में उमड़े नबी के दिवाने


अजीतमल। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन को ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाने के लिए नबी के दीवाने सड़क पर उतरे। कस्बा सहित तहसील क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस निकला। जुलूस के आगे युवा व बच्चे झंडा लहराते हुए चल रहे थे। कस्बा के इस्लाम नगर, राजीव नगर, कोटला-फिरोजनगर से सुबह बैंडबाजों व डीजे साउंड के साथ निकला जुलूस मुख्य मार्ग, खेतूपुर रोड स्थित दरगाह, तहसील के सामने दरगाह, अजीतमल तिराहा, ब्लॉक रोड, आर्यनगर स्थित मस्जिद, बाबरपुर चौराहा होकर वापस खेतूपुर रोड स्थित दरगाह पर पहुंचा। इस्लाम नगर पहुंचकर जुलूस कार्यक्रम में तब्दील हो गया। यहां इमाम ने तिलावते कुरआन से कार्यक्रम का आगाज किया और नात शरीफ पेश की मोहम्मद साहब की जिंदगी से जुड़ी तकरीर पेश की। इखलाक पठान, मुकीम खान ने उलेमाओं का इस्तकबाल किया। फातिहा व सलाम पेश कर देश-प्रदेश में अमन-खुशी की दुआएं मांगी।

एरवाकटरा कस्बे में भी सोमवार को जश्न ए ईद मीला दुन्नबी का जुलूस दोपहर करीब तीन बजे करीब दो दर्जन गाड़ियों और डीजे के साथ नारे लगाते हुए निकाला गया। कस्बे में निकाले गए जुलूस में एरवाकटरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मिथलेश यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीप्रकाश यादव, नासिर अली रिजवी, सपा नेता रामपाल यादव, बीनू सक्सेना, सहकारी समिति उमरैन के सचिव सुरेश यादव, संतोष यादव, सपा विधान सभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, मुस्तफा अली, लल्ला अख्तर अली, आरिफ अली, परवेज सहित करीब चार सैकड़ा लोग शामिल हुए। वहीं क्षेत्र के पखनगोई में बारावफात का जुलूस बड़े जोश के साथ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें