फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: सड़क हादसे में व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कंचौसी चौकी क्षेत्र के पेट्रोल पंप और स्टेशन रोड के पास रविवार रात करीब आठ बजे बाइक और साइकिल से टक्कर हो गई। दुर्घटना में घायल व्यापारी को राहगीरों ने 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली भेजा। जहां से रेफर के बाद कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के कंचौसी गांव निवासी सीमेंट व्यापारी प्रदीप तिवारी (45) पुत्र गिरीश तिवारी रविवार औरैया से अपने घर कंचौसी जा रहे थे। पेट्रोल पंप और स्टेशन रोड के पास आमने-सामने टक्कर में व्यापारी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 100 शैया जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में व्यापारी ने दम तोड़ दिया।
कंचौसी चौकी इंचार्ज शशिधर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भी था। मृतक की कंचौसी में आशुतोष सीमेंट सप्लायर की दुकान भी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें