फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे की कुंडी काट भट्टा मुनीम के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंचौसी (औरैया)। दिबियापुर थाना क्षेत्र के लछियामऊ गांव में मंगलवार रात भट्ठा मुनीम के घर से चोरों ने नगदी और लाखों के जेवर पार कर दिए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

लछियामऊ निवासी रफीक अली ने बताया कि मंगलवार रात दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुसे चोरों ने बक्से में रखे तीन हजार रुपये, लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। बताया कि घर पर रखी नगदी भट्ठे की थी।
लाखों की चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ करने के बाद घर के आसपास चेकिंग की। कंचौसी चौकी प्रभारी चंदिका प्रसाद ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें