फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शिक्षित हो समाज, तभी पूरी होगी बाबा साहेब की सच्ची श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 133वीं जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। तो वहीं भव्य एवं विशाल शोभा यात्राओं का आयोजन किया गया। इसमें बाबा साहेब के अलावा अन्य महापुरूषों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय ककोर स्थित मानस सभागार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विषम परिस्थितियों में रहते हुए समाज में फैली कुरीतियों और सामाजिक असमानता को दृष्टिगत रखते हुए संविधान की रचना की।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को दृष्टिगत रख के संविधान की रचना की। इससे हर किसी को समान अधिकार मिल सके। कार्यक्रम को उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी सुनील कुमार वर्मा, डिप्टी कलेक्टर अमित कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर गरिमा सोनाकिया, अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्य ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद एओ, रूबी खाद्य विपणन विभाग, बृजेश कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, रघुवीर, श्याम प्रकाश, सुंदरलाल को अच्छा कार्य करने के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शहर में जेसीज चौराहा स्थित संत रविदास एवं डॉ. आंबेडकर धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के बाद विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा धर्मशाला से प्रारंभ होकर ब्लाक गेट, सुभाष चौराहा, दिबियापुर रोड, नरायनपुर बंबा से वापस होता हुआ सहकारी संघ पुराना फफूंद रोड से मुंसिफ कोर्ट होता हुआ धर्मशाला पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में सबसे आगे डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और फिर अन्य महापुरूष अहिल्याबाई होल्कर, महर्षि वाल्मीकि आदि झांकियां 12 से अधिक रथों पर थी।

बिधूना में मनाई गई आंबेडकर जयंती
बिधूना। कस्बे के मुख्य चौराहे पर लगी भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर प्रतिमा पर 133वीं जयंती के मौके पर एसडीएम हरिश्चंद्र, तहसीलदार रनवीर सिंह, नायाब तहसीलदार पीयूष शाहू, हरीकिशोर, सीओ अशोक कुमार सिंह व अन्य अधिकारियों ने फूल माला पहनाईं। तहसील सभागार में आयोजित गोष्ठी में अधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. बीआर आंबेडकर समिति बिधूना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर कस्बे में विशाल यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल 100 से युवाओं ने पैदल व बाइक से भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर में पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम हरिशचंद्र, सीओ अशोक कुमार सिंह, कोतवाल प्रभारी श्रीकेश भारती ने सुरक्षा का जायजा लिया।

फोटो-14एयूआरपी18- फफूंद में आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शामिल चेयरमैन मुहम्मद अनवर। संवाद
फफूंद। कस्बा व आस-पास के गांवों में बाबा साहेब की जयंती के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कस्बे में निकाली गई शोभा यात्रा का अछल्दा चौराहे पर चैयरमैन मुहम्मद अनवर के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के युवाओं ने स्वागत किया। इसके अलावा सिम्हारा, माहतेपुर, फक्कड़पुर, उजीतिपुर, पाता, सलहापुर, तुलसीपुर में भी रैलियां आयोजित की गई। इस मौके पर सिम्हारा प्रधान राजकुमार सिंह, मोहम्मद अफजल, गुलाम मुर्तजा, इकबाल चौधरी, मोहम्मद हसन, पूर्व प्रधान रामनिवास आदि मौजूद रहे।

शोभा यात्रा का जगह-जगह स्वागत
फोटो-14एयूआरपी 19- शोभा यात्रा का स्वागत करते लोग। संवाद
अछल्दा। आंबेडकर जयंती के मौके पर ब्लॉक चौराहा से शोभा यात्रा निकाली गई। जो हरीगंज, सराय बाजार, नहर बाजार होते हुए आंबेडकर पार्क पहुंचकर समाप्त हुई। क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव के अलावा जितेंद्र सिंह सेंगर, सपा प्रत्याशी जितेंद्र दोहरे ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, मुकेश यादव, शिशुपाल सिंह उर्फ नीलू, डॉ. कमलेश, सुरेश चंद्र, वीपी सिंह, सुनील राव बौद्ध, अनूप दोहरे, धर्मेंद्र कुमार, अतुल यादव, भूपेंद्र सिंह, टीटू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
अजीतमल में विशाल रैली का आयोजन
अजीतमल। बाबा साहेब की जयंती के मौके पर कस्बे में विशाल रैली निकाली गई। ग्राम अमलिया से प्रारंभ होकर कोतवाली के पीछे स्थित कालोनी में पहुंचकर समाप्त हुई। विश्व हिंदू परिषद द्वारा आंबेडकर मोहल्ले में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर परिषद के प्रखंड अध्यक्ष शिव महेश दुबे, उपेन्द्र त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, विपिन चौबे आदि मौजूद रहे। जनता महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रो. रामबहादुर यादव, प्रो.अजय कुमार, प्रो.वीरेश भदौरिया, डॉ. बिंद्रा बिहारी सिंह, डॉ.समर कांत, संजय कुमार वर्मा, अवधेश दुबे, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें