फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चोरी के वाहन काटकर बेचने वाले गिरोह के छह सदस्य पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर। वाहन चोरी करके उन्हें काटकर बेचने वाले अंर्तजनपदीय गिरोह के एक सदस्य को दिबियापुर पुलिस ने 20 दिन पहले गिरफ्तार किया था, लेकिन अभी तक गिरोह से जुड़े अन्य छह सदस्य पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। पुलिस का दावा है कि मामले में तीन वांछित फिरोजाबाद के एक मामले में न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं। अन्य वांछितों की तलाश के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

23 मार्च की रात बिधूना रामगढ़ मार्ग पर अरिंद नदी पुल के पास दिबियापुर से चोरी गई कार के साथ मैनपुरी जिले में घिरोर के नई बस्ती फर्राज मोहल्ला निवासी मुजाहिद को टीम ने दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर नई आबादी नगला पीपरिया शांति रोड फिरोजाबाद स्थित एक बाड़े के एक बाड़े के बाहर खड़ीं दो चोरी की कारें बरामद की। बरामद एक कार कन्नौज जिले के तिर्वा से, दूसरी कार हरियाणा के फरीदाबाद से चोरी हुई थी।
विज्ञापन

सहार व बेला से चोरी हुई कार के पुर्जे यहां कटे हुए मिले थे। पकड़े गए मुजाहिद ने वाहन चोरी से लेकर उन्हें ठिकाने लगाने में गिरोह में कुल सात सदस्यों के काम करने की बात बताई थी। बताया था कि सैफ अली उर्फ जावेद निवासी रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद, कामरान निवासी नई बस्ती फर्राज मोहल्ला घिरोर मैनपुरी के साथ वाहन चोरी करता था। साथी चोर कामरान की पत्नी शबीना चोरी की गाड़ियों को बिकवाने कटवाने में मदद करती है।
कबाड़ी का काम करने वाले हसीन निवासी रसूलपुर जिला फिरोजाबाद, आसिफ व उसका पिता आफाक खान निवासीगण रामगढ़ जिला फिरोजाबाद चोरी की गई गाड़ियों को ठिकाने लगाते थे। इस मामले में अभी तक गिरोह के अन्य सदस्यों तक दिबियापुर पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
विज्ञापन

हालांकि इस संबंध में दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि फिरोजाबाद एवं अन्य स्थानों पर हुई चोरियों के मामले में दिबियापुर थाने में वांछित दो तीन आरोपी न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिशें दे रहीं हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें