फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: डीजे बंद होने पर दूल्हे के भतीजे ने किया हंगामा, मारपीट

Sun, 14 Dec 2025 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात आयोजित विवाह समारोह के दौरान डीजे बंद होने को लेकर बरातियों और कन्या पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।



क्षेत्र के सेंगनपुट्टा निवासी सुरेश कुमार की पुत्री बबली का विवाह थाना ऊसराहार क्षेत्र के नगला चतुराई निवासी सुधीर कुमार के साथ तय था। शुक्रवार रात को विवाह कार्यक्रम गेस्ट हाउस में चल रहा था। देर रात बरात गेस्ट हाउस पहुंची, जहां डीजे बंद होने पर दूल्हे के भतीजे रामवीर ने अपने साथी रामचंद्र के साथ दोबारा डीजे बजवाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

इसी दौरान कन्या पक्ष के आशुतोष द्वारा समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन बात बिगड़ गई और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। विवाद की सूचना मिलने पर पीआरबी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसे पुलिस ने समय रहते शांत करा दिया और विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें