फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के बाद दंपती की गला दबाकर की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जवाहर नगर निवासी एसजीएस इंटर कालेज के प्रबंधक एवं पूर्व प्रधानाचार्य व उनकी पत्नी की लूटपाट के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दंपती विद्यालय की ही तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे में रहते थे। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। प्रबंधक का शव बेड पर और पत्नी का शव फर्श पर था। सूचना पाकर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कालेज पहुंचे शिक्षक जितेंद्र कुमार व लिपिक कुलदीप पाल ने प्रबंधक गंधर्व यादव (85) को आवाज लगाई। काफी देर तक कोई जवाब न मिलने पर दोनों पड़ोस की छत के सहारे कालेज की छत पर पहुंचे और जाल खोलकर प्रबंधक के कमरे में देखा तो टीवी चल रहा था। प्रबंधक का शव उनके बेड पर और पत्नी कमलावती (78) का शव नीचे जमीन पर पड़ा था। इस पर दोनों ने पुलिस को सूचना दी।
दोहरे हत्याकांड की सूचना से इलाके में भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स, फोरेंसिक टीम व एएसपी शिष्य पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां भी खुली थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दंपती के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर दिल्ली में रहने वाले उनके बेटे व रिश्तेदारों को सूचना दी। एसपी अभिषेक वर्मा का कहना है कि लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका लग रही है। हत्यारोपी प्रबंधक के करीबी भी हो सकते हैं, जिन्होंने पहचाने जाने के डर से दोनों की रस्सी या किसी कपड़े से गला दबाकर हत्या की है। टीमें लगाई गई हैं, जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें