फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तीन वर्षों से खड़े पोल पर नहीं लग सकी केबल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मीनगर मोहल्ले के बिजली उपभोक्ताओं ने विद्युत उपखंड अधिकारी राहुल कुमार को प्रार्थनापत्र सौंपते हुए तीन वर्षों से खड़े विद्युत पोल पर केबल लगाए जाने की गुहार लगाई है। उपभोक्ता अवनीश कुमार तिवारी, उमाशंकर तिवारी, सुबोध ओझा, प्रेमनारायण राजपूत आदि ने बताया कि तीन वर्ष पहले जब पूरे नगर में खुले तार हटवाकर केबल लाइन बिछाए जाने का कार्य किया गया था, तभी मोहल्ले में एक पोल खड़ा कर शीघ्र ही उस पर केबल लगाए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तीन वर्ष बीतने के बाद भी पोल पर कनेक्शन नहीं दिया है। इस संबंध में उपकेंद्र अजीतमल के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लिया है। शीघ्र ही बिजली पोल पर केबल लगाए जाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


मरम्मत की वजह से तीन घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति



औरैया। अक्तूबर माह को बिजली विभाग अनुरक्षण माह के रूप में मनाएगा। विशेष अभियान चलाकर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह अभियान जिले भर में चलेगा। मंगलवार को शहर स्थित बिजली घर प्रथम में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति तीन घंटे बंद रहेगी।



शहर स्थित बिजली घर प्रथम के जेई सुनील कुमार गौतम ने बताया कि बिजली घर प्रथम पर अनुरक्षण माह के तहत मरम्मत का कार्य सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे है। आए दिन होने वाले फॉल्ट से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए लाइनों व उपकरणों के मरम्मत का कार्य अक्तूबर माह में किया जाएगा।
विज्ञापन




बता दें कि जनपद में लगभग दो लाख 28 हजार के करीब बिजली उपभोक्ता है। सभी उपभोक्ताओं को अलग-अलग बिजली घरों व उप केंद्रों से आपूर्ति की जाती है। इस माह सभी बिजली घरों व उप केंद्रों पर उपकरणों के साथ ही तारों को ठीक करने का काम भी किया जाएगा।







जिले भर में अभियान चलाकर बिजली उपकरणों की मरम्मत अनुरक्षण माह के तहत की जाएगी। जिलेभर में एक साथ आपूर्ति न हो इसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। जिन बिजली घरों पर मरम्मत होगी। उसी क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रहेगी। हालांकि कुछ समय के आपूर्ति बाधित रहेगी। - लेखराज सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें