फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: औरैया में घर जा रही छात्रा को सरेराह मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। शहर के माेहल्ला सत्तेश्वर निवासी युवती को असलहे से लैस युवक ने मंडी गेट के सामने रोड पर घर जाते समय सीने में गोली मार दी। उधर से गुजरे लोगों ने लड़की को लहूलुहान हालत में सड़क पर गिरा देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर किया है।
विज्ञापन



सत्तेश्वर मोहल्ला निवासी गौरी (19) पुत्री संजय दुबे सोमवार शाम कहीं से लौटकर अपने घर आ रही थी। जैसे ही वह गल्ला मंडी के सामने हाईवे के दूसरी तरफ रोड पहुंची ही थी कि वहां पहुंचे युवक ने उस पर गोली चला दी। जिससे एक गोली युवती के सीने पर जा लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गई।

जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवती को 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि हमलावर रामजी सोनी का नाम सामने आया है। उसकी तलाश में तीन टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन




बताया कि लड़के के मामा ने पूछताछ में बताया कि युवक व युवती पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। घटना की वजह जानने के लिए युवक व युवती के परिजनाें से पूछताछ करके ही पता चलेगी। साथ ही युवती के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आरोपी की तलाश में तकिया मोहल्ला स्थित उसके घर पर भी पहुंच गई है। जहां परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है। उधर सूत्रों के मुताबिक घटना में प्रयुक्त असलहा से दो राउंड गोली चलने व प्रयोग किया गया असलहा लाइसेंसी राइफल होने की जोरों से चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें