फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आयुष मिशन के तहत दवाओं का बजट तीन गुना बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। एलोपैथी के बाद अब होम्योपैथी, आयुर्वेद व यूनानी अस्पतालों पर मरीजों का विश्वास बढ़ा है। यह हम नहीं विभागीय आंकड़े बयां कर रहे हैं। होम्योपैथी, आयुर्वेद व यूनानी अस्पतालों में पिछले तीन सालों में रोजाना की ओपीडी दोगुनी हो गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब दवाओं की उपलब्धता का बजट शासन स्तर से तीन गुना बढ़ा दिया गया है। ऐसे में नए वित्तीय वर्ष 2025-26 को लेकर विभागों ने आयुष मिशन के तहत दवाओं की डिमांड शासन में भेजी है। अगले माह तक ये दवाएं मुहैया भी हो जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में एलोपैथी के अलावा होम्योपैथी, आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पतालों की संख्या अच्छी खासी है। होम्योपैथी के नौ अस्पताल जिले में संचालित हैं। इनमें चिचौली, औरैया शहर, बिधूना, एरवाकटरा, गढि़या बक्शीराम, फफूंद, अजीतमल व बरौनकलां शामिल हैं। इन अस्पतालों की ओपीडी 100 के करीब पहुंच गई है। कुछ ऐसी ही स्थिति आयुर्वेदिक व यूनानी अस्पतालों की है। जिले में आयुर्वेद के 21 अस्पताल हैं जबकि यूनानी के दो अस्पताल है। इनमें मरीजों का आंकड़ा 150 के पार जा रहा है। मरीज बढ़ने के साथ ही दवाओं की उपलब्धता को लेकर विभागों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। अस्पतालों के लिए अभी तक दवाओं को लेकर महज एक लाख का ही बजट मिल रहा था। जिसे नए सत्र 2025-26 में बढ़ाकर तीन गुना तीन लाख कर दिया गया है।
शासन की ओर से ली गई सुध के बाद तीनों ही विभागों की ओर से दवाओं की डिमांड भी भेज दी गई है। जिला होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. सुधांशु दीक्षित ने बताया कि आयुष मिशन के तहत दवाओं के लिए बजट तीन गुना बढ़ाया गया है। अब तीनों विभाग के अस्पतालों में तीन लाख तक की दवाएं मुहैया कराई जाएंगी। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही बजट में यह बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


जिले में होम्योपैथी, आयुर्वेद व यूनानी के कुल 32 अस्पतालों का संचालन किया जा रहा है। नए सत्र में इन 32 अस्पतालों की दवाओं के लिए 96 लाख का बजट स्वीकृत हुआ है। हालांकि, हर अस्पताल में मरीजों के सापेक्ष दवाओं की मांग करने की गाइडलाइन भी जारी की गई है। ज्यादा खपत वाले अस्पतालों को दवाएं मुहैया कराने के लिए अलग से मांग पत्र जारी करने की भी व्यवस्था है।
होम्योपैथी, आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा को लेकर जिलेभर में अस्पतालों के साथ-साथ शिविरों का आयोजन शुरू किया गया है। जिससे कि लोगों को इन चिकित्सा पद्धति से रूबरू कराया जा सके। इन शिविरों में लोगों को जागरूक करने के साथ ही दवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। रविवार को होम्योपैथी विभाग से आवास विकास स्थित पुलिस लाइन में शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस कर्मियों के साथ-साथ आए हुए अन्य लोगों को दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें