फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आज 45 डिग्री तापमान का अनुमान, कल हो सकती है बूंदाबांदी

Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
फोटो-35-तेज धूप के बीच गुजरतीं स्कूटी सवार महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
औरैया। तापमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे घर से बाहर निकलने पर लोगों को त्वचा झुलसने जैसा एहसास हुआ। सोमवार को तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों से अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया जो शनिवार को 25 डिग्री की तुलना में तीन डिग्री अधिक रहा। हवा की रफ्तार भी 18 किलोमीटर से बढ़कर 23 किलोमीटर प्रति घंटे हो गई। सुबह आठ बजे से ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया था। 10 बजे तक ही धूप इतनी तेज हो गई थी कि तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं दोपहर एक बजे तक अधिकतम तापमान 44 डिग्री जा पहुंचा।
तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच घर से निकलने वाले लोग परेशान नजर आए। यहां तक कि चौराहों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी भी छांव तलाशते रहे। दूसरी तरफ मौसम के पूर्वानुमान ने राहत देने के बजाय चिंता और बढ़ा दी है। पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री के भी पार जा सकता है लेकिन इसके बाद मंगलवार को बूंदाबांदी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। उधर, जगह-जगह वाटर कूलर व पानी के टैंकर लगाए जा रहे हैं। वहीं राहगीर शिकंजी और ठंडे पेय पदार्थों से प्यास बुझाते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को बूंदाबांदी के आसार हैं।
-
अस्पतालों में भी रही मरीजों की भीड़
गर्मी का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिला। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जहां 60 मरीजों को उपचार दिया गया वहीं सीएचसी बिधूना के इमरजेंसी कक्ष में रविवार को करीब 20 से 25 मरीजों का उपचार किया गया। इनमें अधिकांश गर्मी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे। डॉक्टर लगातार पानी पीने और धूप में बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें