फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात से गायब किशोरी का पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के हरपालपुर गांव में रविवार रात घर से लापता हुई किशोरी का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने किशोरी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कही है।
विज्ञापन

हरपालपुर निवासी कुंवर सिंह ने बताया कि पुत्री लक्ष्मी (17) रविवार रात घर से कहीं चली गई थी। रात भर उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटके होने की जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। ग्रामीणों में चर्चा है कि घरवाले झाड़फूंक करा रहे थे।
इससे परेशान होकर उसके आत्महत्या करने की आशंका है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी रामसहाय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें