फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के समर्थन में उतरीं शिक्षिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। यूटा संगठन से जुड़े शिक्षकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में बुधवार को शिक्षिकाएं उतर आईं। शिक्षिकाओं ने प्रदर्शन व नारेबाजी कर एसडीएम बिधूना को ज्ञापन देकर दर्ज मुकदमे वापस लेने और बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष नीरज राजपूत व जिलाध्यक्ष ओमजी पोरवाल समेत आठ शिक्षकों पर मुकदमे दर्ज हैं। जिसके विरोध में बुधवार शाम सोनी शाक्य व मोनिका गुप्ता के नेतृत्व में कई महिला शिक्षक बिधूना तहसील पहुंचीं। महिलाओं ने एसडीएम राशिद अली को ज्ञापन देकर बताया कि बीआरसी पर आधार कार्ड उगाही का मामला चल रहा था। यूटा पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत बीईओ बिधूना से संसदीय तरीके से की।
इसके बाद बीईओ ने आपा खोते हुए अपने नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक शिक्षक से मारपीट कर दी। इसके बाद शिक्षकों पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। इस दौरान शिक्षकों ने तहसील में प्रदर्शन करते हुए निष्पक्ष जांच कर मुकदमा खत्म किए जाने की मांग की। इस दौरान सुविधा राजपूत, कल्पना पोरवाल, पूजा, संगीता पोरवाल, ज्योति मुडरिया, दयालप्यारी, माधुरी, अपर्णा, वैष्णवी पोरवाल, अवंतिका मिश्रा व आकांक्षा आदि शिक्षिकाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें