फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने महकाई ज्ञानपुर स्कूल की बगिया, स्वस्थ्य रहते बच्चे 15-50-22

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। सीमित संसाधनों के बीच प्राथमिक स्कूल ज्ञानपुर प्रताप सिंह के शिक्षक नरेंद्र कुशवाहा ने अलग सोच के जरिये स्कूल की तस्वीर बदल दी। उन्होंने स्कूल परिसर में बगिया बनाई है। इसमें रंग-बिरंगे पौधों के बीच गौरैया की चहचहाहट सुनकर बच्चे भी पर्यावरण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। इसके साथ ही महकती बगिया में बच्चों को योग भी सिखा रहे हैं। यहां आने वाले अभिभावकों का भी दिल खुश हो जाता है।
विज्ञापन

विकास खंड अजीतमल के बिहड़ी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ज्ञानपुर प्रताप सिंह में 16 अगस्त 2015 को नरेंद्र कुशवाहा की प्रधानाध्यापक पद पर तैनाती हुई थी।
उस समय यह सामान्य स्कूल की तरह था। नरेंद्र की लगन ने विद्यालय परिवेश में चार चांद लगा दिए। वह स्कूल को हरा भरा बनाने के साथ ही बच्चों के खेलकूद और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। नरेंद्र का कहना है कि यह सब उन्होंने मिशन शिक्षण संवाद से जुड़ने के बाद प्रेरित होकर किया है। विद्यालय में नित्य दिन योगा के साथ माह में एक बार शैक्षणिक गतिविधियों का टेस्ट कराकर गुणवत्ता भी परखी जाती है। विद्यालय में प्रति माह कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में महक रहे ये फूल
ज्ञानपुर प्रताप सिंह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के साथ बच्चे भी परिसर को हराभरा करने में जुटे हैं। बगिया में गुड़हल, हरशृंगार, मालती बेल, सदाबहार, गेंदा, चांदनी, बेला, चमेली, हेज, तुलसी, मोरपंख, मनीप्लांट, पथरचटा, करौंदा, अशोक, शीशम, नींबू ,अमरूद, नीम आदि के पेड़ शोभा बढ़ा रहे हैं।
चलाई गई ग्रीन मुहिम
ग्रीन मुहिम के लिए प्रत्येक त्योहार पर कोई न कोई पौधा गांव के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा या फिर बच्चों द्वारा रोपा जाता है। इसके साथ नरेंद्र कुशवाहा विद्यालय, स्टाफ की भावना गौतम, जुलेखा बानो भी इसमें हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें