फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। थानाक्षेत्र के सिंगलामऊ निवासी महिला शिक्षामित्र की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिंगलामऊ निवासी गायत्री देवी (45) पत्नी भारत सिंह गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र थीं।
विज्ञापन

मंगलवार को वह शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय पहुंचीं, जहां कुछ देर बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उनकी बहू विनीता ने बताया कि सास को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्कूल जाने पर उनके पेट में तेज दर्द हुआ और उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया। सैफई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें