फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने निकाला बाइक जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। कर्मचारी शिक्षा अधिकारी एवं पेंशनर्स मंच उत्तर प्रदेश की ओर से मंगलवार को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान शिक्षकों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

बाइक रैली का नहर कोठी दिबियापुर से शुरू होकर मुख्यमार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां पर शिक्षकों ने प्रशासनिक अधिकारी छोटे लाल को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि जिन संवर्गो में वेतन विसंगतियों पर गठित समिति द्वारा अपनी संस्तुतियां प्रदान की जा चुकी हैं, उनको लागू किया जाए। शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की तरह एसीपी, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, उपार्जित अवकाश व द्वितीय शनिवार को अवकाश प्रदान किए जाने की मांग की। सभी वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की सेवा नियमावली बनाते हुए समान कार्य समान वेतन भुगतान करने की मांग रखी।
साथ ही ऑनलाइन कार्य के नाम पर शिक्षकों का शोषण बंद करने, आशा बहुओं को पदोन्नति, पुरानी पेंशन तत्काल बहाल किए जाने समेत कई मांगें रखी। ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव, संयोजक सुरेश कुमार पांडे, महासचिव अयोध्या प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ नीरज चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ विनोद कटियार, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जगदेव यादव, लेखपाल संघ संत कुमार शुक्ला, जिला अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ राजीव शुक्ला, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ रमाकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें