फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मेधावियों क ा समारोह में सम्मान किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

स्कूल के आडीटोरियम में सादे समारोह में सीबीएसई बोर्ड की टापर सूची में स्थान बनाने वाले हाईस्कूल और इंटर मीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। बच्चों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रिंसपल सिस्टर रोशमी और फादर जेम्स पालेकल ने प्रदान किया। इंटर मीडिएट में जिले में टाप करने वाले अरमान गुप्ता (97.2 प्रतिशत) के जेईई की तैयारी के लिए कोटा में होने से उनके पिता राजकुमार गुप्ता ने सम्मान प्राप्त किया। इंटर मीडिएट की स्वाती पोरवाल, अक्षिता सचान, अमन सिंह, मानस गुप्ता, नंदिनी त्रिपाठी, कुशाग्र देव को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के सगुन (99.2), वैष्णवी दुबे, हिमांशु यादव, देवांशी अग्निहोत्री, आयुषी, आयज्न यादव, शुभि अग्निहोत्री आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें