फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: आपदा से निपटने के लिए इंटर कॉलेजों में छात्रों को बनाया जाएगा दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। इंटर कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में विशेष टीम के गठन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। टीम के सदस्यों को प्रशिक्षित करने के बाद सभी छात्रों को आपदा से बचाव व राहत संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


जनपद के माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को आपदा की जानकारी देने के लिए जिला व विद्यालय स्तर पर स्कूल सेफ्टी एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए है। विद्यालय आपदा प्रबंधन समिति में प्रधानाचार्य को अध्यक्ष, उप प्रधानाचार्य या वरिष्ठ शिक्षक के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक के तौर पर शामिल होंगे।
इसके साथ ही एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड, क्लास मॉनीटर में से एक से चार सदस्य लिए जाएंगे। आपदा विशेष, नजदीकी अग्निशमन केंद्र व नजदीकी पुलिस स्टेशन का एक-एक कर्मी, एक स्थानीय चिकित्सक, नागरिक सुरक्षा में एक वार्डन प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर शामिल किए जाएंगे। इस तरह स्कूल स्तर पर उप समितियों का गठन होगा। जागरूकता सृजन एवं चेतावनी और सूचना प्रसार टीम में एक महिला, एक पुरुष शिक्षक समेत दो छात्र, दो छात्राएं को शामिल किया जाएगा। खोजी व बचाव दल में एक शिक्षक भी शामिल होगा।
विज्ञापन




दल व उसमें शामिल होने वाले

अग्नि बचाव दल में एक महिला व एक पुरुष शिक्षक, दो छात्र, दो छात्राएं व एक चिकित्सक शामिल किया जाएगा। बस सुरक्षा दल में एक महिला व एक पुरुष शिक्षक, दो छात्र व दो छात्राओं के साथ ही एक महिला, दो छात्र व दो छात्राओं के साथ ही एक महिला व एक पुरुष पुलिसकर्मी शामिल होगा। स्थल सुरक्षा दल में एक महिला व एक पुरुष सहित दो छात्र व दो छात्राओं समेत थानाध्यक्ष शामिल होंगे।


बोले जिम्मेदार-

‘सभी स्कूलों को इस संबंध में दिशा निर्देश दिए जा चुके है। अधिकांश स्कूलों में विशेष टीम गठन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही सभी विद्यालयों से रिपोर्ट मांगी जाएगी।’- एसपी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें