फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए नहीं पहुंची टीम, वापस लौटे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर । टीकाकरण टीम के न पहुंचने से बुधवार को बुलाए गए केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं को केवल इसलिए वापस लौटना पड़ा क्योंकि टीककरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल नहीं पहुंची। सीएमओ ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय में किशोर उम्र के छात्र छात्राओं को कोविड टीकाकरण के लिए पूर्वान्ह 11 बजे बुलाया गया था। लगभग 40 से 50 छात्र छात्राएं अपने अपने अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंच भी गए। लगभग दो घंटों तक इंतजार के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल में नहीं पहुंची। इसके चलते छात्र छात्राओं को अभिभावकों के साथ वापस लौटना पड़ा।
फफूंद निवासी अभिभावक राजकिशोर, चांदपुर सौंथरा अड्डा निवासी आलोक, फफूंद निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि बच्चों को कोविड टीकाकरण के लिए 11 बजे बुलाया गया था। इसके चलते वह लोग अपने अपने बच्चों के साथ स्कूल पहुंचे। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि टीम किस कारण से स्कूल नहीं पहुंची इसका पता लगाया जाएगा। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें