फोटो-30एयूआरपी-31 बिधूना कोतवाली के असलहों की जांच करवाते एसपी अभिषेक वर्मा। संवाद
- फोटो : AURAIYA
बिधूना। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा बुधवार को बिधूना कोतवाली पहुंच निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां मिली। रजिस्टरों में रिकार्ड भी अधूरे मिले। जिस पर थाना प्रभारी को सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने कोतवाली क्षेत्र की चौकी रूरूगंज, कुदरकोट व बदनपुर के प्रभारियों के साथ-साथ आरक्षियों की बीट बुक के साथ महिला हेल्प डेस्क पंजिका व जन सुनवाई रजिस्टर, एंटी रोमियों रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर देखा।
इनमें कुछ के रिकार्ड पूरे न मिलने पर कमियों को दूर करने के निर्देश अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को दिए। इसके बाद शस्त्रागार के निरीक्षण किया। यहां पर आरक्षियों से असलहा खोलने व लोड करने को कहा। कोतवाली परिसर में खड़ी कंडम गाड़ियों की नीलामी के बारे में जानकारी की।
साथ ही चौकी प्रभारियों से विवेचनाओं के सबंध में जानकरी कर जल्द विवेचाओं को निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र में एंटी रोमियों अभियान चालाने व स्कूलों में सुबह शाम पेपर होने पर टीम के सक्रियता दिखाने की बात कही।