फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद को लेकर पथराव, चार को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के एरवाकुइली में जमीन के विवाद एक पक्ष ने निर्माण करा रहे लोगों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने उपद्रव कर रहे चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एरवाकुइली में हरमोहन बाथम ने वली मोहम्मद से जमीन खरीदी थी। इस पर कब्जे को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला कई बार थाने और तहसील तक गया। एक सप्ताह पहले ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बुधवार को हरमोहन बाथम पक्ष के लोग जमीन पर निर्माण करा रहे थे।
दोपहर एक बजे के करीब वली मोहम्मद की ओर से कुछ लोगों ने निर्माण न करने की बात कही। निर्माण कार्य बंद न किए जाने से गुस्साए लोगों ने पास के मकान पर चढ़कर पथराव कर दिया। लोगों ने पथराव और मारपीट की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा। मौके से इदरीश, सानू, कल्लू, रिजवान निवासी पटियाली कासगंज को पकड़ा है। थाना प्रभारी ने बताया कि निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। पथराव करने वाले अन्य लोग भी चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें