बिधूना। बाबा, पिता व चाचा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी को बुधवार को न्यायालय में बयान दिए। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के बाद से सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में रखा गया था। वहीं दूसरी घटना में जंगल में लकड़ी किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में भी बयान दर्ज कराए गए।
एक गांव निवासी किशाेरी ने बाबा, पिता व चाचा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। दो माह के गर्भ से हो जाने की बात भी सामने आई थी। बाबा, पिता व चाचा के डीएनए सैंपल को लेते हुए पुलिस ने तीनों को जेल भेजा था। वहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए सीडब्ल्यूसी में रखा गया था। कोर्ट के खुलने का इंतजार किया जा रहा था। बुधवार को को न्यायालय खुलने पर किशोरी के बयान दर्ज कराए गए।
दूसरी घटना में एक किशोरी को जंगल में लकड़ी बीनने के दौरान हवस का शिकार बनाया गया था। उसे भी न्यायालय में पेश करते हुए बयान दर्ज कराए गए। सीओ भरत पासवान ने बताया कि दोनों किशोरियों के कोर्ट में बयान करा दिए गए हैं। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि एक पीड़िता को सीडब्ल्यूसी में रखा जा रहा है। आगे के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।