फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। शादी का झांसा देकर युवक लंबे वक्त तक यौन शोषण किया। युवती चार माह के गर्भ से हो गई तो युवक ने शादी इन्कार कर दिया। पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि इटावा जनपद के थाना बकेवर गांव उझियानी निवासी विकास ने उसे शादी का झांसा देकर पहले करीब आया। बाद में शारीरिक संबंध बनाए। मना करने के बावजूद भी शादी की बात कहकर यौन शोषण करता रहा। गर्भवती होने पर शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि बीते साल नवंबर में विकास के घर गई तो विकास के परिजनों ने उसे पीट दिया। अजीतमल कोतवाली पुलिस से शिकायत पर भी सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें