महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाई गई। जालौन चौराहा के पास स्थित महाराणा प्रताप भवन पर क्षत्रिय महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया। ग्राम्य विकास मंत्री ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा जयंती पर अवकाश घोषित किए जाने को क्षत्रियों का मान बढ़ाने की बात कही।
तिलक महाविद्यालय में मंत्री गोप ने कहा कि महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज के वंशज थे। देश ही नहीं, विदेश में भी उनकी वीरता की कहानियां चर्चित हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप की वीरता को सम्मानित करते हुए नौ मई को जयंती व अवकाश की घोषणा कर क्षत्रियों का मान बढ़ाया है। कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को पूरा कर एक मिशाल कायम की है।
इस अवसर पर बिधूना विधायक प्रमोद गुप्ता, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव व सदर विधायक मदन सिंह गौतम, धर्मपाल सिंह रघुवंशी ने विचार रखे।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप, तीनों विधायकों सहित पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ठाकुर भोला सिंह का क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष रवींद्र सिंह कुशवाह, राजेश सिंह कुशवाह, यदुनाथ सिंह, शिवपाल सिंह जादौन, रवींद्र सिंह तोमर ने 51 किलो की माला पहनाकर व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विश्वनाथ सिंह सेंगर, विशंभर सिंह चौहान एडवोकेट, बाबू सिंह तोमर एडवोकेट, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रचना सिंह सेंगर, लाला हरनारायण सिंह, रामऔतार सर्राफ, राम अवतार सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह कुशवाह, ओंकार सिंह सेंगर, राव गजेंद्र सिंह, कैप्टन कृपाल सिंह राठौर, रणवीर सिंह सेंगर, गजेंद्र सिंह उपस्थित रहे।