औरैया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने जिले में धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर केक काट कर खुशी जताई। वहीं, समाजसेवियों ने गरीबों व असहायों के बीच जाकर उनकी मदद कर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया और दीर्घायु की कामना की।
जिला पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष कर प्रदेश में कई बार पार्टी की सरकार बनाकर गरीबों और असहायों की मदद की। उनकी सरकार के समय गरीब, शोषित, मजदूर वर्ग के लोगों का विशेष ध्यान रखा जाता था। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के दीर्घायु की कामना की और विधान सभा चुनाव जीत का संकल्प भी लिया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे, चौराहों पर गरीबों व असहायों को वस्त्र दिए।
महावीरगंज स्थित संवेदना ग्रुप के आश्रम में पहुंचे सपा नेताओं ने गरीबों को भोजन कराकर उनके दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में पल्लवी पाल, ओमप्रकाश ओझा, रामपाल यादव, सुशील वर्मा, महेश कठेरिया, ओमजी यादव, रवि त्यागी, शिवम सक्सेना, अमित यादव, सक्षम सेंगर, अनुपम पोरवाल आदि मौजूद रहे। कंचौसी संवाद के अनुसार सपा व्यापार के जिला सचिव शिवम यादव उर्फ टोनू यादव के निवास पर केक काटकर मुलायम सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मनोज पोरवाल, सुभाष गुप्ता, सुधीर दुबे, सत्यनारायण दुबे उर्फ बबलू पंडित आदि लोग मौजूद रहे।