फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। क्षेत्र के मढ़ामाछी झील में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया। मारपीट के बाद कई राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मढ़ामाछी झील निवासी धर्मेंद्र की पुत्री की शादी शनिवार को थी। जिसमें शामिल होने बिधूना निवासी नरायण सिंह भदौरिया, उनके पिता रामपाल सिंह जा रहे थे। इसी समारोह में किशनी से शामिल होने आए कुछ लोग कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर शराब पी रहे थे। जब नरायण सिंह ने उन्हें गाड़ी हटाने के लिए कहा तो विवाद हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। शनिवार रात लगभग साढ़े 12 बजे किशनी से गाड़ियों में भरकर लोग आए और समारोह में नरायण सिंह भदौरिया व उनके पिता के साथ मारपीट की। बचाने आए लोगों को भी पीटा।
मारपीट के दौरान कई राउंड फायरिंग व तोड़फोड़ भी की। जिससे भगदड़ मच गई। किसी तरह रामपाल सिंह ने खुद को बचाया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से हंगामा करने वाले भाग निकले। पुलिस ने मौके से आदित्य कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी छोटा बाजार भोगांव मैनपुरी को गिरफ्तार किया है। हमलावरों की एक कार बरामद की है। घायल नरायण सिंह और रामपाल को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से रामपाल को डाक्टराें ने सैफई रेफर कर दिया। रविवार शाम कोतवाली पहुंचे नरायण सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। हिरासत में लिए गए युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें