फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षाओं में सामाजिक दूरी का पालन कर उत्साहित दिखे छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
सहार में विद्यालय में शिक्षण कार्य करते विद्यार्थी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना संक्रमण के कारण करीब 17 माह सोमवार को कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल खुले। अधिकांश विद्यालयों में पहले दिन छात्र-छात्राओं को सहमति पत्र वितरित किए गए। कोविड-19 नियमों के पालन के साथ मास्क का वितरण किया गया। कक्षाओं में छात्रों की संख्या कम रही लेकिन एक-दूसरे से मिलकर विद्यार्थी खुश नजर आए। उन्होंने कोरोना काल में कैसे मुश्किल हालात का सामना किया, इस पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

दो पालियों में कक्षाओं का संचालन किया गया। शिक्षक कोरोना महामारी से बचाव का पाठ पढ़ाते नजर आए। लंबे समय के बाद स्कूलों में पहुंचे शिक्षकों में भी उत्साह रहा। शिक्षकों ने बताया कि एक दो दिन बाद स्थिति सामान्य होगी।
शहर के गोपाल इंटर कॉलेज में पहले दिन अभिभावकों को बुलाकर पढ़ाई के लिए सहमति पत्र भराए गए। कक्षा नौ से लेकर 12 तक के 400 अभिभावकों ने सहमति पत्र भरे। विद्यालय के प्रधानाचार्य भरत गुप्ता ने बताया कि 17 अगस्त से विद्यालय में दो पालियों में पढ़ाई होगी। तिलक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित ने बताया कि कक्षा नौ, दस, 11 व 12 में 883 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नौ व 11 में प्रवेश चल रहे हैं। 17 व 18 अगस्त को परास्नातक शिक्षक चयन परीक्षा का सेंटर बनाया गया है। इसलिए सोमवार को आने वाले बच्चों को 19 अगस्त से बुलाया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका इंटर कालेज में विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। विद्यालय में पहले दिन पढ़ाई हुई, लेकिन छात्रों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। जो छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे उन्हें कक्षाओं में सामाजिक दूरी और कोविड-19 के नियमों का पालन कराते हुए बैठाया गया।
हरदयाल महारानी देवी इंटर कॉलेज सहार में कोविड नियमों के साथ कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। विद्यालय खुलने से छात्रों के चेहरे पर खुशी दिखी। प्रधानाचार्य मूलचंद्र पाल ने बताया कि कोविड-19 के नियमों का पालन किया जा रहा है। वहीं सहायल आदर्श बाल विकास इंटर कॉलेज में बच्चों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। प्रधानाचार्य रविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हाईस्कूल में 31 छात्र और इंटर में 35 छात्र उपस्थित रहे।
कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं सोमवार से विधिवत शुरू हो गईं हैं। कक्षाओं को दो पालियों में चलाने के निर्देश दिए गए हैं। एक कक्षा में पंजीकृत मात्र 50 फीसदी बच्चों को ही बुलाए जाने के निर्देश हैं। सप्ताह में पांच दिन कक्षा संचालन का निर्देश दिया गया है।- चंद्र शेखर मालवीय, डीआईओएस।
74766 विद्यार्थी कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में
जिले में कक्षा नौ से 12 तक 74 हजार 766 विद्यार्थी पंजीकृ त हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार जिले में 295 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इनमें कक्षा नौ में 10321, कक्षा दस में 22273, कक्षा 11 में 23743 तथा 12 में 18429 छात्र पंजीकृत हैं। यह रिजल्ट आने के पहले की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें