फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों के लिए मनपसंद राखी और मिठाइयां खरीदी

विज्ञापन
बाजारों में राखियां खरीदती महिलाएं। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। रक्षाबंधन पर आज घनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग बनेगा। रविवार को सूर्योदय से लेकर शाम पांच बजकर एक मिनट तक तक राखी बांधने के लिए शुभ योग होगा। शोभन योग में राखी बांधने से भाई-बहन के बीच प्यार और बढ़ेगा। बेला के बरहादेवी निवासी पंडित वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार पूर्णिमा का मान शाम पांच बजकर एक मिनट तक और घनिष्ठा नक्षत्र रात 8:25 बजे तक है।
विज्ञापन

भाई बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।
शनिवार सुबह से ही महिलाएं व युवतियां इसकी तैयार में जुटी रहीं। राखी, मिठाई, उपहारों की खरीदारी की। बहनों ने मेहंदी भी लगवाई। दुकानदारों ने बताया कि इस बार रेशमी धागे की मांग अधिक है। वहीं बच्चोें को कार्टून व सुपर हीरो वाली राखी भा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें