फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा उठाने वाली जुगाड़ मशीन बना शिवम और आकाश प्रथम

विज्ञापन
पराली प्रबंधन माडल बनाने वाली जीजीआईसी दिबियापुर की छात्राओं साक्षी और शिल्पी से जानकारी करते ? - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। समग्र शिक्षा के तहत बुधवार को आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में कूड़ा उठाने वाली जुगाड़ मशीन का मॉडल बनाकर सीनियर वर्ग में शिवम और आकाश प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में न्यूटन कुशवाहा ने ऊष्मा चालकता संबंधित मॉडल बनाकर पहला पुरस्कार जीता। जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

वैदिक इंटर कालेज में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रत्येक विद्यालय से चयनित एक जूनियर और एक सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने मॉडलों का प्रदर्शन किया। कुल 28 विद्यालयों से पहुंचे 88 छात्र-छात्राओं ने मॉडल पेश किए। डीआईओएस एमपी सिंह ने विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। शाम को पहुंचे डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बच्चों के मॉडलों के बारे में जानकारी लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण, जैव विविधता, मानव कल्याण, हरित ऊर्जा, सूचना, संचार और परिवहन प्रौद्योगिकी, गणित, भौतिक विज्ञान और खेल से संबंधित मॉडलों का प्रदर्शन किया। वैदिक इंटर कालेज में आटो मोबाइल्स व परिधान रचना का स्टॉल भी लगाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी की नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य विजय, वित्त एवं लेखाधिकारी राहुल गौतम, प्रधानाचार्य अमर नाथ दीक्षित, कमलेश पांडेय, सौरभ प्रताप सिंह, डीआईओएस कार्यालय के पटल सहायक अमित जायसवाल, प्रकाश नारायण त्रिवेदी, प्रवक्ता रामेंद्र सिंह कुशवाहा, मनीष कुमार, सेवानिवृत्त भौतिकी प्रवक्ता जीएन अग्रवाल, प्रवक्ता विजय कुमार, रचना यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें