अयाना (औरैया)। कटघरा ब्रह्मानंद में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में स्टार क्रिकेट क्लब अहेरीपुर ने जय श्री राम क्रिकेट क्लब जसवंतपुर को दस रन से हरा दिया।
अहेरीपुर के कप्तान शिवम सेंगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 16 ओवर में 118 रन बनाए। ईलू सेंगर के नेतृत्व में उतरी जय श्री राम क्रिकेट क्लब जसवंतपुर की टीम 108 रन पर ढेर हो गई। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने पर शेरा को मैन ऑफ द मैच और जय श्री राम क्रिकेट क्लब के बल्लेबाज कृष्णा पोरवाल को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया।
मोनू सेंगर, अंकित पुष्कर ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। कमेटी अध्यक्ष आशीष सेंगर, पंकज सेंगर, जीतू भदौरिया, डब्लू चौहान, सतीश कुमार, शिब्बू सेंगर, शीलू यादव, रिशाल सविता, श्याम चौहान ने विजेता टीम को 25000 और उपविजेता को 11000 रुपये दिए। दिन्नु पुष्कर, शिवम दीक्षित, चंदन भदौरिया आदि मौजूद रहे।