फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 को तिलक इंटर कालेज में मनेगा शताब्दी समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। तिलक इंटर कॉलेज की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 जुलाई को तिलक जयंती पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को तिलक इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के मंत्री अनिल कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य अजय कुमार दीक्षित ने ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिलक इंटर कालेज की स्थापना की नींव तत्कालीन इटावा के डीएम पन्ना लाल ने 15 मई 1921 को रखी थी। तब से इस विद्यालय ने जिले भर में अलग पहचान बनाई है। यहां से शिक्षित कई छात्र उच्च पदों पर हैं।
उन्होंने बताया कि 23 जुलाई दिन शुक्रवार को आयोजित शताब्दी समारोह में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर विद्यालय प्रशासन जोरशोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। इस अवसर पर प्रबंध समिति के श्रीराम पुरवार, पुष्पेंद्र सिंह एडवोकेट, विवेक पोरवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें