फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूवादी संगठनों के तेवर के बाद बैक फुट पर आया जिला प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिला प्रशासन की ओर से देवकली व मां मंगला काली मंदिर परिसर में उठाए गए वाहन स्टैंड के ठेके व मंदिर प्रबंधन को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आए उबाल को देखकर जिला प्रशासन बैक फुट पर आ गया है। तीन दिन में निर्णय न लेने पर दी गई आंदोलन की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने मंगलवार को वाहन शुल्क की नई सूची जारी की है। अब प्रतिदिन मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं से शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे लोगों को कलक्ट्रेट से निशुल्क पास जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

देव स्थलों पर वाहन स्टैंड का ठेका उठाने व ट्रस्ट बनाए जाने के बाद से मंदिर में फैल रही अव्यवस्था को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश है। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक कर जिला प्रशासन को तीन दिन में निर्णय को वापस न लेने पर बड़ा आंदोलन व हस्ताक्षर अभियान चलाने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को डीएम सुनील कुमार वर्मा के आमंत्रण पर संत भारत भूषण की अगुवाई में हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर उनकी समस्या सुनी गईं और उसके निराकरण के लिए आश्वस्त किया। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने वाहन स्टैंड पर लगने वाले शुल्क को लेकर नई सूची जारी की। इसके साथ ही मंदिर में स्थायी पुजारी की तैनाती किए जाने, देवकली मंदिर के प्रबंधन के लिए ट्रस्ट के अधीन एक प्रबंधन समिति जनसहभागिता के द्वारा बनाए जाने, मंदिर में अन्न क्षेत्र की व्यवस्था फिर से शुरू कराने, मंदिर पर लगने वाले वाहन स्टैंड की अवधि केवल सावन मेला तक ही रखे जाने आदि निर्णय लिए गए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने औरैया रत्न पुरस्कार को लेकर मचे हड़कंप के संबंध में बताया कि औरैया रत्न पुरस्कार देवकली मंगलाकाली देवस्थानम ट्रस्ट की ओर से आयोजित नहीं है। उसका प्रावधान औरैया प्रदर्शनी ट्रस्ट की ओर से किया गया है। वार्ता के दौरान विश्व हिंदू परिषद के अनिल दीक्षित, हिंदू युवा वाहिनी से प्रदीप सेंगर, सौरभ पाठक एडवोकेट, बजरंग दल से आशीष चौबे व नीरज चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं लगेगा वाहन शुल्क
बाइक केपांच रुपये, ऑटो रिक्शा के 10 रुपये, छोटी चार पहिया व ट्रैक्टर आदि से 20 रुपये तथा ट्रक, बस आदि बड़े वाहनों से 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें