फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज सांसद ने इकघरा के गरीबों को आवास दिलाने के लिए डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना तहसील क्षेत्र के ग्राम इकघरा में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित पात्रों ने कन्नौज सांसद से योजना का लाभ दिलाए जाने की गुहार लगाई। पात्रों ने उन्हें बताया कि वह झोपड़ी व टूटे मकानों में निवास करने को मजबूर है। जिस पर कन्नौज सांसद ने औरैया जिले के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर जांच कराने और पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराए जा रहे है। इस योजना से औरैया जिले की बिधूना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम इकघरा गांव के कई अधिक लोग वंचित हैं। फरियाद के बाद भी उन्हें योजना से वंचित रखा गया है। यह क्षेत्र कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में आता है। जिसके चलते गांव के लोग जो पात्र होते हुए योजना से वंचित है उन लोगों ने कन्नौज लोकसभा सांसद सुब्रत पाठक से योजना का लाभ पात्र गरीबों को दिलाए जाने की गुहार लगाई। सांसद सुब्रत पाठक ने गरीबों को आश्वासन दिया कि यदि वह पात्र है और योजना से वंचित हैं, तो उनका योजना का लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही सांसद ने इस संबंध में जिलाधिकारी औरैया को पत्र लिखकर इकघरा गांव में जांच कराने के साथ ही गरीब पात्रों को योजना का लाभ दिलाए जाने की बात कही। साथ ही सांसद ने यह भी कहा कि यदि इसमें गरीबों को योजना से वंचित रखा गया तो लापरवाह लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इन ग्रामीणों ने सांसद से लगाई गुहार थी गुहार
सर्वेश कुमारी पत्नी स्व. धीरेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, सोनी पत्नी भानू दीक्षित, लाल जी पुत्र राधा कृष्ण, अरविंद कुमार पुत्र पृथ्वीनाथ, रीमा पत्नी नरेंद्र कुमार, स्नेहलता पत्नी अमित कुमार, अरुण कुमार पुत्र राकेश कुमार, अमित कुमार पुत्र सुरेंद्र दीक्षित, अतिंद्र कुमार पुत्र वृज विहारी, सरोज कुमार पुत्र नागेश दीक्षित, रिंकूं पुत्र राजकुमार, गुड्डू पुत्र पुत्तुलाल भुर्जी, सतीश चंद्र पुत्र छोटेलाल भुर्जी एवं मालती पत्नी शैलेंद्र कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें