फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही शुरू होगा एमआरएफ केंद्र, डंप होने वाले कूड़े से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। नगर में विभिन्न स्थानों पर डंप होने वाले कूड़े से लोगों को जल्द ही निजात मिलेगी। तिवारी का पुरवा में कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर तैयार है। मंगलवार को चेयरमैन और जेई ने निरीक्षण कर इसके संचालन की तैयारियां देखीं।
विज्ञापन

नगर निकाय क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिवारी का पुरवा में 35 लाख से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। मंगलवार को नगर पंचायत दिबियापुर अध्यक्ष अरविंद पोरवाल, जेई पीपी सिंह ने इसका निरीक्षण किया। कुछ कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश ठेकेदार को दिए। एमआरएफ सेंटर में सूखे कूड़े को लाकर कांच एवं अन्य सामग्री को अलग-अलग किया जाएगा। इसके साथ ही कूड़े की खाद तैयार की जाएगी। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने बताया कि उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही कूड़ा निस्तारण केंद्र शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें