फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में गोली मारने पर पूर्व प्रधान समेत तीन पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फफूंद(औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नगला पाठक में रक्षाबंधन वाले दिन भुजरियां लेकर जा रहे लोगों पर पूर्व प्रधान ने फायरिंग की थी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फफूंद थाना क्षेत्र के नगला पाठक निवासी सुनील मिश्रा ने पुलिस को बताया कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ दिन पहले उसके भाई आशु मिश्रा उर्फ आशुतोष को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
रक्षाबंधन पर गांव के लोगों के साथ उसका भाई भुजरियां लेकर नदी पर जा रहा था। इस दौरान पूर्व प्रधान आशुतोष मिश्रा, सुधाकर मिश्रा और गोलू दुबे ने उसके भाई पर फायरिंग कर दी। जिसमें वह घायल हो गया था। घटना के बाद भगदड़ मच गई। भाई को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी एसके तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें