फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयमाल में देरी होने पर शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के देवरांव में शादी समारोह के दौरान जयमाल में देरी होने पर लड़की ने शादी से इनकार दिया और बरात लौट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने लाई। यहां पर दोनों पक्षों ने आपसी सुलह कर ली।
विज्ञापन

मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के लाईजखा निवासी अजीत सिंह शाक्य पुत्र जवाहरलाल की बारात 20 जून को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के देवरांव निवासी दीपचंद्र शाक्य के यहां आई थी। जयमाल का कार्यक्रम लेट होने पर विवाद शुरू हो गया।
इस बीच लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। बीच बचाव के बाद सुबह छह बजे के करीब जयमाल कराने पर सहमति बनी तो वर पक्ष ने सीधे भांवर डलवाने की बात कही। इस पर मामला फिर बिगड़ गया और शादी नहीं हुई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष ने कुछ लेनदेन को लेकर दूल्हे और उसके परिवार के लोगों बैठा लिया। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी तनमय चौधरी ने दोनों पक्षों को थाने लाए।
थाने लाने पर काफी देर दोनों पक्षों को समझाया। शादी के लिए राजी न होने पर दोनों पक्षों में सुलह करा दी गई। कोतवाल प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया है कि दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर ली है। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें