औरैया। देव दिवाली के उपलक्ष्य में गुरुवार को जेपी स्कूल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या शिवा पांडेय व उप प्रधानाचार्य रामकुमार दुबे ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। रंगोली प्रतियोगिता में 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक आरएल पाल और अर्चना रहीं।
बताया कि कक्षा आठ के अमन पोरवाल, पीयूष, शौर्य गुप्ता, ऐश्वर्या गुप्ता के समूह की रंगोली प्रथम, इसी कक्षा की अंशिका पाल, गरिमा सिंह, वर्षा त्रिवेदी, अनन्या गुप्ता के समूह की रंगोली दूसरे स्थान पर रही। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर धनंजय श्रीवास्तव, प्रियंका पोरवाल, शिवानी यादव, विवेक शुक्ला, भरत पाठक, रवि दीक्षित, नेहा अग्निहोत्री का सहयोग रहा। (संवाद)