फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादगंज में हर तरफ दिखती हैं समस्याएं

Sun, 24 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल और औरैया के बीच स्थित मुरादगंज व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन नेताओं के कोरे आश्वासन के चलते आज यह कस्बा मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कस्बे में लगे गंदगी के ढेर अपनी कहानी स्वयं बयां कर रहे हैं
विज्ञापन



10 हजार से अधिक आबादी और कई गांवों का केंद्र होने से मुरादगंज का महत्व बढ़ जाता है। बस स्टैंड, पुराना मवेशी खाना, सब्जी मंडी, कस्बे की गलियां बदहाली का शिकार हो गईं हैं। नालियां बजबजा रही हैं। बदहाली को दूर करने को लोगों ने मुरादगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है।



आजादी के बाद यहां बस स्टैंड बना है। तब बीजलपुर से बिधूना तक के लोग आगरा-दिल्ली व कानपुर- इलाहाबाद, लखनऊ-दिल्ली तक का सफर करते थे, लेकिन आज बसें बस स्टैंड से नहीं अंडरपास से होकर गुजर जाती हैं, जिससे व्यापारी, नौकरीपेशा, छात्र परेशान हैं। - कौशल किशोर पांडेय
विज्ञापन




पूर्व विधायक भारत सिंह चौहान, पूर्व मंत्री गौरीशंकर, पूर्व विधायक छक्कीलाल, सदर विधायक मदन सिंह गौतम, सांसद अशोक दोहरे आदि नेताओं की कर्मस्थली होने के बावजूद मुरादगंज बदहाल है, उन्हें मलाल है कि इन नेताओं के होते हुए भी विकास नहीं हो सका।- परशुराम दुबे (ग्राम बखरिया)



वह कस्बे को नगर पंचायत बनाने के लिए मांग कर रहे हैं। वह कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दे चुके हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुरादगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग की है। - आशू भदौरिया



क्षेत्रीय नेता व प्रशासन को चाहिए कि कस्बा की बदहाली को दूरें, तभी मुरादगंज का विकास हो सकेगा। हम सभी को मुरादगंज के हितों की ओर सोचना चाहिए। - महेंद्र प्रताप उपाध्यक्ष (ग्राम मुदी)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें