फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ यात्रा लेकर निकले कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर कांग्रेस पार्टी जिले की सभी ब्लाकों में महंगाई हटाओ भाजपा भगाओ पद यात्रा निकाल रही है। जिसमें गांव-गांव पहुंचे कांग्रेसियों ने कांग्रेस सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए समर्थन जुटाया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे के नेतृत्व में सहार ब्लॉक में पद यात्रा एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले दिन निकाली पदयात्रा में ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों का सहयोग और भरपूर समर्थन मिला है। जिसके चलते कांग्रेसियों में जोश और उत्साह देखने को मिला है। बताया कि उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस जीत दर्ज कराएगी। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सहार ब्लाक के गांव सौथरा, उम्मेदपुर, गिरधरपुरा, अमोना में पद यात्रा घूमी। इस दौरान जगह-जगह आयोजित चौपालों के दौरान कांग्रेस सरकार की योजनाओं को गिनाया। इस मौके पर मान सिंह, प्रबल प्रताप, शीलू राज, लोकेंद्र प्रताप, कमलेश कुमार, कुलदीप, अभिषेक, सुनील कुमार आदि रहे।
सदर ब्लॉक के गांव अयाना में कांग्रेसी नेता एकता चौधरी के नेतृत्व में पद यात्रा निकाली। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, रोहित दिवाकर, बाबूराम तखेले, बसीर खान, जमील, सोलु सेंगर, प्रमोद प्रजापति, सलीम खान, कल्लू दुबे आदि मौजूद रहे। विधान सभा बिधूना के ब्लाक ऐरवाकटरा की न्याय पंचायत ऐरवाटीकुर की ग्राम पंचायत ऐरवाटीकुर, नगला नया, बरौना खुर्द में उत्तम चंद्र के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें