फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 मिनट के भाषण में सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में विकास कार्यों की सौगात देने आए सीएम योगी आदित्यनाथ एक घंटा 10 मिनट रुके। इस दौरान 30 मिनट के भाषण में उन्होंने उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता का दिल जीतने के साथ ही विधानसभा 2022 में तीन सीटों को जिताने की अपील भी की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 बजकर 14 मिनट पर हेलीकाप्टर से उतरकर जनसभा स्थल पर पहुंचे। इससे पहले हैलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारियों व सांसद रामशंकर कठेरिया, गीताशाक्य, मंत्री लाखन सिंह, पूर्व मंत्री ब्रजेश शुक्ला समेत पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज के मॉडल को देखकर दो मिनट में ही जानकारी प्राप्त कर दिशा निर्देश दिए। बिना समय गवाए मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच पर मौजूद मंडलायुक्त राजशेखर आदि ने मुख्यमंत्री का प्रतीक चिह्न व गुलाब देकर स्वागत किया।
एक बजकर तीन मिनट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाषण की शुरुआत की। भाषण की शुरुआत उन्होंने भाई दूज पर जिले की जनता को सौगात देने की बात कहते हुए कही। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। बल्कि जिले में योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों का आंकड़ा भी प्रस्तुत किया। लगभग 30 मिनट के भाषण ने मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गिनाया, साथ ही मौजूद जनता को संक्रमण से बचने की सलाह भी दी। एक बजकर 33 मिनट पर मुख्यमंत्री अपने भाषण का समापन जय श्रीराम के नारे के साथ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें