फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा जिताएंगे 2022 का चुनावः विवेक

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक पाठक का सोमवार को युवा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के दम पर 2022 का विधान सभा चुनाव पार्टी जीतेगी।
विज्ञापन

भाजयुमो के प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेक पाठक का शहर में कई स्थानों पर युवाओं ने माला व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। जेसीज चौराहे के निकट आयोजित कार्यक्रम के दौरान विवेक पाठक ने कहा कि युवाओं का सम्मान और उनके हित की बात केवल भारतीय जनता पार्टी ही करती है। विपक्षी दलों ने युवाओं का हमेशा शोषण किया है।
यही कारण है कि प्रदेश का युवा भारतीय जनता पार्टी के साथ है। आने वाले चुनाव में युवा पूर्ण पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम करेगा। स्वागत करने वालों में जिला उपाध्यक्ष मनीष भारती, जिला मंत्री दीपक पुरवार, रत्नेश राजावत, आलोक पाल, विकास अग्निहोत्री, गोपाल पांडेय, अर्पित तिवारी, कौशलेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें