फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय विचारक गोविंदाचार्य का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। यमुना दर्शन यात्रा एवं अध्ययन प्रवास के तहत संपूर्ण भारत में प्रकृति केंद्रित विकास पर संवाद के लिए निकले राष्ट्रीय विचारक केएन गोविंदाचार्य का औरैया पहुंचने पर इटावा रोड स्थित सांईधाम गेस्ट हाउस में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कृषि मंत्री लाखन सिंह राजपूत व कार्यक्रम आयोजक मखलू पांडेय ने अपनी टीम के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये केएन गोविंदाचार्य ने कहा कि लोगों को प्रयास करना चाहिये कि हमारे आसपास कोई ऐसा अपराध न हो जिससे मानव जीवन प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि जल एवं बिजली की ज्यादा से ज्यादा बचत करनी चाहिये। जिससे जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सके।
इतना ही नहीं उन्होंने पर्यावरण पर बोलते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम पांच-पांच पौधे लगाए जाने व उनकी देखभाल करने की अपील की। कहा कि प्रत्येक व्यवस्था के लिए व्यक्ति को सरकार या शासन के भरोसे नहीं होना चाहिए। कहा कि स्वयं भी व्यक्ति को अपनी -अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिये। जिससे संपूर्ण भारत विकसित देश बन सके।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम आयोजक मखलू पांडेय, हरी तिवारी, आदर्श पांडेय, अजय शुक्ला अंजाम, अनूप गुप्ता, गोविंद द्विवेदी, सुरेश चंद्र अग्निहोत्री, पियूष तिवारी आदि ने राष्ट्रीय विचारक केएन गोविंदाचार्य को फूल-मालाएं व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें