फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: गोली चलने की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Wed, 09 Apr 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। औरैया दिबियापुर मार्ग पर गांव ककुरिया के समीप देर रात गोली चलने की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मौके पर दिबियापुर समेत औरैया कोतवाली पुलिस पहुंची। योगेंद्र फौजी नाम के युवक द्वारा गोली चलाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

दिबियापुर थाना के अपराध निरीक्षक रुद्र नारायण त्रिपाठी ने बताया कि योगेंद्र फौजी नाम के युवक द्वारा गोली चलाए जाने की सूचना मिली है। ककुरिया गांव की घटना बताई गई है। मौके पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को सूचना देने वाले की तलाश चल रही है। दो पक्षों के बीच विवाद का मामला बताया जा रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। तब फायरिंग हुई थी। अब एक बार फिर से गोली चली है। उधर, देर रात तक पुलिस गोली चलाने वालों को ढूंढती रही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें