फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चार दिन से लापता किशोरों को पुलिस ने परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। गांव नौगवां से चार दिन पहले गायब हुए दो किशोर मुजफ्फरनगर में मिले। उन्हें पुलिस ने लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन बच्चे पाकर खुश नजर आए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि 11 मई को शाम लगभग सात बजे गांव नौगवां निवासी 13 वर्षीय गोलू उर्फ अभिषेक पुत्र देवेंद्र कुमार एवं लगभग 12 वर्षीय हल्लो पुत्र हेतराम अचानक गायब हो गए थे। वह दोनों गांव से जा रही बरात देखने के लिए निकले थे। गोलू के चाचा अनिल कुमार पुत्र राम प्रसाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसके बाद पुलिस टीमें गठित कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने विभिन्न जनपदों में किशोरों की फोटो भेज दी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों किशोर मुजफ्फरनगर जिले के खतौली में हैं। इसपर पुलिस टीम मुजफ्फरनगर पहुंची और किशोरों को अपने साथ ले आए। दोनों किशोरों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन अपने बच्चों को सकुशल पाकर खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें